अध्यात्म

होली पर लग रहा चंद्र ग्रहण इन राशियों को करेगा 'मालामाल', हर कार्य में मिलेगी सफलता

Chandra Grahan 2024 Date: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली वाले दिन लगने जा रहा है। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये ग्रहण 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Lunar eclipse on Holi 2024

Chandra Grahan 2024 Date: साल 2024 का पहला ग्रहण एक चंद्र ग्रहण होगा जो 25 मार्च को लगने जा रहा है। इस दिन रंगों का त्योहार होली भी मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 24 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 3 बजकर 1 मिनट पर होगी। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष की मानें तो ये ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है।

मिथुन राशि

25 मार्च को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद लकी साबित होगा। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे।मानसिक शांति मिलेगी। आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा रहेगा। आप पैसों की बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे। आपको अपने पार्टनर का हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

साल का पहला चंद्र ग्रहण आपके लिए भी लकी साबित होगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। ऐसे में इस दौरान आप जहां भी निवेश करेंगे उससे आपको निश्चित ही लाभ प्राप्‍त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। घर का माहौल भी सुखद रहेगा। व्‍यापारियों के लिए भी अच्‍छा समय है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। अगर आपका कोई काम अटका हुआ है, तो वो भी इस अवधि में पूरा हो जाएगा। अगर आपको स्वास्थ्य समस्या है तो उससे भी आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा मानसिक तनाव दूर होगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article