Chandra Grahan 2024 Date And Time (चंद्र ग्रहण कब है 2024): साल का पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जो होली (Holi 2024) के दिन लगने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई तरह के कार्यों को करने पर रोक लगा दी जाती है। साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि और फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इसलिए इस ग्रहण से इस राशि और नक्षत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। जानिए इस चंद्र गहण के बारे में पूरी डिटेल।
चंद्र ग्रहण 2024 की तारीख और समय (Chandra Grahan 2024 Date And Time)
चंद्र ग्रहण कब लगेगा - 25 मार्च 2024
उपच्छाया से पहला स्पर्श कब होगा - 10:24 AM
परमग्रास चन्द्र ग्रहण का समय- 12:43 PM
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श कब होगा - 03:01 PM
होली और चंद्र ग्रहण 2024 (Holi And Chandra Grahan 2024)
साल का पहला चंद्र ग्रहण रंगवाली होली के दिन लगने जा रहा है। अब ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या होली त्योहार पर इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। तो इसका जवाब है नहीं। दरअसल ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और ज्योतिष में इस ग्रहण को वास्तविक ग्रहण नहीं माना जाता है। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता और इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम भी किए जा सकते हैं। इसलिए होली त्योहार पर इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा (Where will the first lunar eclipse of the year be visible?)
साल का पहला चंद्र ग्रहण आयरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग और अफ्रीका में भी दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा? (Chandra Grahan Ka Sutak)
25 मार्च 2024 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष अनुसार उन्हें ग्रहण का सूतक माना जाता है जो ग्रहण खुली आंखों से स्पष्ट दिखाई दे। उपच्छाया चंद्र ग्रहण सीधे आंखों से नहीं दिखाई देता है।
