अध्यात्म

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के सूतक में क्या करें और क्या ना करें,यहां जानें सारा नियम

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण इस बार 25 मार्च 2024 को सोमवार के दिन लगने जा रहा है। इसी दिन रंगों का पर्व होली भी मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण के सूतक काल में क्या करें और क्या ना करें।

Image

Chandra Grahan 2024

Chandra Grahan 2024 Sutak Kaal Niyam: चंद्र ग्रहण लगना एक खगोलिय घटना है। इसका महत्व विज्ञान से लेकर धर्म तक है। हालांकि धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण को शुभ घटना नहीं माना जाता है। इसा साल का पहल चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सोमवार के दिन लगने जा रहा है। ये ग्रहण सुबह के 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर के 3 बजे तक लगेगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान सारी नकारात्मक शक्तियां तेज होती है। ग्रहण में सूतकाल का भी बहुत महत्व होता है। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूतक काल में क्या करें और क्या ना करें।

सूतक काल में क्या करें (What to do during Sutak Kaal)

  • सूतक काल में अपने ईष्ट देवी - देवताओं की पूजा करनी चाहिए।
  • इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
  • सूतक काल में भोजन नहीं पकाना चाहिए।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद पानी में गंगा जल डालकर स्नान करना चाहिए।
  • सूतक काल में खाने पीने की चीजों में तुलसी दल डाल दें।

सूतक काल में क्या ना करें (What not to do during Sutak period)

  • सूतक काल के समय में मंदिर के कपाट बंद कर दें।
  • इस समय में भोजन ना पकाएं और ना ही ग्रहण करें।
  • सूतक काल के दौरान स्नान ना करें।
  • इस में किसी धारदार चीज जैसे चाकू, छुरी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को घर में बाहर नहीं निकलना चाहिए।

सूतक काल टाइमिंग

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। हालांकि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। इस चंद्र ग्रहण का होली पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। साल का पहला चंद्र ग्रहण जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका के हिस्सों में लगने वाला है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article