LIVE

Chandra Grahan 2023 Date, Timings in India LIVE: चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा, भारत में कहां-कहां दिखाई देगा, जानें पूरी डिटेल

Chandra Grahan 2023 Date, Timings in India LIVE: चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा, भारत में कहां-कहां दिखाई देगा, जानें पूरी डिटेल
Chandra Grahan 2023 Date, Timings in India LIVE: चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा, भारत में कहां-कहां दिखाई देगा, जानें पूरी डिटेल

Chandra Grahan 2023 Date and Time in India LIVE Updates: चंद्र ग्रहण 2023 मई के पहले सप्ताह में ही लगने जा रहा है। 5 मई शुक्रवार को यानि बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2023) के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) भारत में भी दिखाई देगा। जिस वजह से यहां इसका सूतक काल भी माना जाएगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजे होगी। इस दौरान अगली तारीख 6 मई लग चुकी होगी। ये 4 घंटे 15 मिनट लंबा चंद्र ग्रहण होगा। भारत के नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे कुछ ऐसे शहर हैं जहां इस चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ये चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से प्रभावित करेगा। इसलिए प्रेग्नेंट औरतों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी।

Chandra Grahan 2023 Date and Time in India LIVE

साल के पहले उपच्छाया चंद्र ग्रहण के सूतक टाइम से लेकर शहर अनुसार ग्रहण लगने के समय और ग्रहण काल में बरतें जाने वाली सावधानियों तक हर छोटी-बड़ी जानकारी आपको मिलेगी हमारे इस लाइव ब्लॉग पर...

MAY 05, 2023 06:06 IST

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण से मिथुन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मिथुन राशि के जातकों को निजी संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान से संबंधित चिंता रहने के योग बनेंगे।
MAY 05, 2023 00:09 IST

Lunar Eclipse 2023 Date Time In India Live - क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण

जब सूरज और चंद्रमा के बीच पूरी तरह पृथ्वी आ जाती है तो पूर्ण चंद्र ग्रहण की स्थिति बन जाती है। इस दौरान चांद का रंग बदलकर पूरी तरह लाला हो जाता है और इस पर एक बड़ा धब्बा नजर आता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य लग जाता है।
MAY 04, 2023 22:59 IST

Chandra Grahan 2023 Live - मेष राशि के लिए चंद्र ग्रहण

स्वास्थ्य में परेशानी रह सकती है। मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे। श्री हनुमान जी का उपासना करें, इससे आपके सभी कष्टो दूर होंगे
MAY 04, 2023 22:30 IST

चंद्र ग्रहण 2023: ग्रहण में जाप करने के लिए सिद्ध मंत्र

ग्रहण में मंत्र जाप, स्तुति और पूजन करने का विशेष महत्व होता है। ग्रहण के वक्त ओम नम: शिवाय और चंद्रमा मंत्र का जप करना शुभ माना गया है। इन सिद्ध मंत्रो का दिल से जप करने पर सारी कामनाएं पूर्ण होती हैं।
MAY 04, 2023 22:02 IST

Chandra Grahan 2023: ग्रहण में खाने का रखें खास ख्याल

ग्रहण के दौरान खानपान का खास ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान वैसे तो कुछ भी खाने के लिए मना किया जाता है। लेकिन मांसाहारी खाना, शराब, खमीर, हाई प्रोटीन खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
MAY 04, 2023 21:37 IST

चंद्र ग्रहण 2023 पर क्या करें?

चंद्र ग्रहण के दौरान सिद्ध मंत्रों का जाप भगवान का पूजन-अर्चन और कथा करने बहुत अच्छा माना जाता है। ग्रहण में खाना, सोना अशुभ माना जाता है।
MAY 04, 2023 21:03 IST

चंद्र ग्रहण 2023: ग्रहण से क्या क्या लाभ होंगे?

चंद्र ग्रहण के काल में भगवान की भक्ती में लीन होना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस दौरान मंत्र जाप, कथा अवश्य करें आपकी सारी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होंगी।
MAY 04, 2023 20:17 IST

चंद्र ग्रहण 2023: ग्रहण से देश पर कैसा असर होगा

2023 का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कुछ ही हिस्सों में देखने को मिलेगा, हालांकि पश्चिमी देशों में इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा। ग्रहण के कारण प्राकृतिक आपदा आने की भी संभावना बढ़ सकती है।
MAY 04, 2023 19:32 IST

Chandra Grahan 2023 Live:130 साल बन रहा चंद्रग्रहण पर महासंयोग

ज्योतिष के अनुसार कल यानी 5 मई 2023 की तिथि पर करीब 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने का महासंयोग बन रहा है।
MAY 04, 2023 20:02 IST

Chandra Grahan 2023: पूर्णिमा पर दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

कल 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखने की उम्मीद है, इस साल के ग्रहण की तिथि वैसाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा की तिथि के साथ आने वाली है।
MAY 04, 2023 17:47 IST

उपच्छाया चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व

पूर्ण चंद्रग्रहण न होने के कारण उपच्छाया चंद्रग्रहण को ग्रहण की मान्यता नहीं दी जाती है इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा इसलिए आप इस ग्रहण काल में अपने सभी कार्य पूर्व की भांति कर सकते हैं।
MAY 04, 2023 17:12 IST

What Should Not Be Done During Chandra Graghan 2023 Sutak (चंद्र ग्रहण 2023 के सूतक के दौरान क्या नहीं करें)

  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ काम न करें।
  • चंद्र ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही खाने पीने की चीजों में तुलसीदल डालकर रख दें।
  • सूतक काल में खाने-पीने से बचें।
  • सूतक काल में सोना नहीं चाहिए।
  • सूतक काल में बाल कटवाने और नाखून काटने की भी मनाही होती है।
  • सूतक के समय शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए।
MAY 04, 2023 16:40 IST

What To During Chandra Grahan 2023 (चंद्र ग्रहण के समय क्या करें)

  • चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए मन ही मन भगवान की अराधना करनी चाहिए।
  • अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद तुरंत स्नान कर लेना चाहिए।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
  • ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, राम रक्षा स्तोत्र आदि का पाठ करना शुभ होता है।
  • ग्रहण शुरू होने से पहले गर्भवती स्त्रियों को अपने उदर पर गेरू से स्वास्तिक बनाना चाहिए।
  • ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही कुशा और तुलसीदल सभी भोज्य तथा पेय सामग्री में डाल दें।
MAY 04, 2023 16:00 IST

Lunar Eclipse 2023: क्या चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही पड़ता है?

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही पड़ता है लेकिन हर पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण नहीं होता। इसका कारण है कि पृथ्वी की कक्षा पर चंद्रमा की कक्षा का झुके होना। यह झुकाव तकरीबन 5 डिग्री है इसलिए हर बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश नहीं करता। उसके ऊपर या नीचे से निकल जाता है।
MAY 04, 2023 15:29 IST

Chandra Grahan 2023: क्या गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में खा सकती हैं?

गर्भवती महिलाओं को वैसे तो ग्रहण (Chandra Grahan 2023) के दौरान खाने-पीने पर सख्त मनाही होती है। लेकिन यदि ग्रहण लंबा है तो गर्भवती महिलाएं खाना खा सकती हैं। गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाओं को ज्यादा देर तक बिना खाए-पिए नहीं रहना चाहिए। इससे पानी की कमी यानी निर्जलीकरण हो सकती है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी या जूस वगैरह पीते रहें।
MAY 04, 2023 15:05 IST

Types Of Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण कितने प्रकार के होते हैं

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं: उपछाया ग्रहण , जब चंद्रमा केवल पृथ्वी के उपछाया में प्रवेश करता है; आंशिक ग्रहण , जब चंद्रमा आंशिक रूप से पृथ्वी की छाया की प्रच्छाया में आ जाता है और पूर्ण ग्रहण , जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया की प्रच्छाया में आ जाता है।
MAY 04, 2023 14:12 IST

Chandra Grahan 2023 Date: इन शहरों में दिखेगा नजारा

भारत की बात करें तो यहां नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
MAY 04, 2023 13:58 IST

चंद्र ग्रहण 2023 का समय

उपच्छाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति रात 1 बजे के करीब होगी। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की होगी।
MAY 04, 2023 13:22 IST

Chandra Grahan Sutak Time: चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक टाइम

चंद्र ग्रहण के सूतक की शुरुआत 5 मई की सुबह 11 बजकर 45 मिनट से हो जाएगी और इसकी समाप्ति रात करीब 1 बजे होगी।
MAY 04, 2023 13:12 IST

Chandra Grahan 2023: कैसे लगता है चंद्र ग्रहण

सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी घूमती और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध में आ जाते हैं और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है और चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है, इसे चंद्र ग्रहण कहते हैं।