Chandra Grahan Sutak Time 2025 (चंद्र ग्रहण सूतक टाइम 2025): चंद्र ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले उसका सूतक लग जाता है। सूतक के समय कई सावधानियां बरतनी होती है जिससे कि ग्रहण का बुरा प्रभाव न पड़े। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने की मनाही हो जाती है। इसके अलावा सूतक के समय में देवी-देवताओं की पूजा भी नहीं की जाती। इस दौरान भगवान की प्रतिमाओं को भी ढक दिया जाता है। चलिए जानते हैं 14 मार्च के चंद्र ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा।
Chandra Grahan Sutak Time 2025 (चंद्र ग्रहण का सूतक कब लगेगा 2025)
14 मार्च 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। सिर्फ उसी चंद्र ग्रहण का सूतक माना जाता है जो ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो।
Sutak Me Kya Nhi Karna Chahiye (सूतक में क्या नहीं करना चाहिए)
सूतक काल शुरू होने से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक मूर्ति स्पर्श न करें। इस दौरान भोजन न पकाएं। लेकिन बालक, रोगी, अशक्त और वृद्ध व्यक्ति भोजन कर सकते हैं। इस दौरान मैथुन क्रिया से दूर रहना चाहिए। तेल मालिश नहीं करनी चाहिए और न ही नाखून या बाल कटवाने चाहिए। इस समय चाकू, कैंची, सुई-धागे से संबंधित कोई कार्य नहीं करने चाहिए।
