Moon Transit 2026: चंद्रमा और शनि, दोनों ही एक-दूसरे से बहुत ही अलग ग्रह हैं। चंद्रमा को जहां सुख-सुविधाओं, मानसिक शांति, भावनाओं और माता आदि का कारक माना जाता है। वहीं, शनि कर्म के साथ-साथ न्याय, दुख, संघर्ष और अनुशासन के दाता हैं। इस बार चंद्रमा का बैक-टू-बैक शनि ग्रह की राशियों में गोचर हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर जुलाई 2026 के आखिरी कुछ दिनों में पड़ेगा। आज यहां पर आप चंद्र ग्रह के बैक-टू-बैक गोचर की राशियों, दिन, समय और प्रभाव के बारे में जानेंगे।
चंद्रमा के गोचर से 3 राशियों को जल्द होगा महालाभ
शनि ग्रह की राशियां कौन सी हैं?
मकर और कुंभ दोनों ही शनि ग्रह की राशियां हैं यानी शनि महाराज इनके स्वामी हैं। जुलाई 2026 के आखिर में चंद्रमा बैक-टू-बैक इन दोनों राशियों में गोचर करेंगे।
चंद्र गोचर का दिन और समय
द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को चंद्रमा का मकर राशि में गोचर होगा। इसके 2 दिन बाद 31 जुलाई 2026 को चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में जहां शाम 7 बजकर 48 मिनट पर गोचर होगा। वहीं, 31 जुलाई को कुंभ राशि में सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर गोचर देखने को मिलेगा। बता दें कि चंद्रमा कुंभ राशि में 2 अगस्त 2026 की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक रहेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 16 अगस्त को बुध के नक्षत्र गोचर से 3 राशियों को होगा महालाभ
चंद्र गोचर से प्रभावित 3 लकी राशियों का राशिफल
- वृषभ राशि
- तुला राशि
- मकर राशि
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
