भारी नुकसान कर सकता है पिशाच योग, दो दिन संभलकर रहें इन 5 राशियों के लोग

Chandra Gochar 2026 : चंद्रमा ने सिंह राशि में प्रवेश करके केतु के साथ युति बना ली है। इस युति से बना पिशाच योग कुछ राशि वालों के लिए बड़ा भारी नुकसान देने वाला साबित हो सकता है।

Chandra Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार 23 मई 2026 की सुबह 2 बजकर 7 मिनट पर चंद्रमा ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। सिंह राशि में पहले से ही केतु मौजूद हैं, ऐसे में चंद्रमा और केतु की युति से पिशाच योग का निर्माण हो गया है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि केतु भ्रम, अलगाव, अचानक घटनाओं और मानसिक अस्थिरता से जुड़ा ग्रह माना जाता है।

Chandra Gochar 2026 : चंद्रमा और केतु की बन गई युति

यह युति दो दिनों तक मौजूद रहेगी। जब चंद्रमा और केतु एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के मन में बेचैनी, भ्रम, डर, ओवरथिंकिंग और निर्णय लेने में दिक्कत बढ़ सकती है। यह योग कुछ राशियों के लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

End of Feed