Chandra Gochar 2026 : 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि मेष राशि ऊर्जा, साहस और नई शुरुआत का प्रतीक है। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और फायदेमंद साबित होने वाला है, जहां उन्हें करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और आप हर काम को पूरे जोश के साथ करने के लिए तैयार रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप किसी नई शुरुआत की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। मानसिक रूप से भी आप खुद को मजबूत और स्पष्ट महसूस करेंगे, जिससे सही फैसले लेने में मदद मिलेगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित होगा। इस दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा और किस्मत का साथ भी मिलेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं और अगर आप नौकरी बदलने या नई दिशा में आगे बढ़ने का सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा, यात्रा और नए अनुभवों के योग बन सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यह समय आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद कर सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए यह गोचर रचनात्मकता, प्रेम और सफलता का समय लेकर आ रहा है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, तो आपकी प्रतिभा को पहचान मिलने की पूरी संभावना है। लव लाइफ में भी खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मिठास आएगी। संतान से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। यह समय आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर पाएंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर कम्युनिकेशन और छोटे प्रयासों से बड़े लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा और आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। बिजनेस और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और आपके काम की सराहना भी होगी। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। यह समय नई योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने के लिए बेहद अच्छा रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
