Chandra Gochar 2026 Date-Time & Effect: मकर और कुंभ दोनों ही शनि की राशियां हैं, जिनमें समय-समय पर चंद्रमा का गोचर होता है। इन राशियों को ज्योतिष शास्त्र में शनि का घर भी कहा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हाल ही में चंद्रमा ने शनि ग्रह की पहली राशि मकर में गोचर किया था। ये गोचर 25 अगस्त को सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर हुआ था। इस समय भी शनि इसी राशि में विराजमान हैं, लेकिन कल 27 अगस्त को वो राशि परिवर्तन करेंगे। कल दोपहर में 1 बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा का शनि ग्रह की दूसरी राशि कुंभ में गोचर होगा। इस राशि में चंद्रमा 29 अगस्त 2026 तक रहेंगे। इस दिन रात 09 बजकर 37 मिनट पर चंद्रमा अपनी राशि बदलेंगे।
27 अगस्त 2026 को गोचर करेंगे चंद्रमा
हालांकि, इससे पहले का समय कुछ राशियों के लिए चंद्रमा की कृपा से अच्छा रहेगा। चलिए जानें इस बार किन 3 राशियों का जीवन चंद्रमा के गोचर से प्रभावित होगा।
मेष राशि (Aries)-
चंद्रमा का शनि ग्रह के घर में दूसरी बार दस्तक देना मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस गोचर से आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा निवेश करने के शानदार मौके मिलेंगे। जिन लोगों के प्रेम संबंध में कोई दिक्कत चल रही है, उन्हें उस समस्या को सुलझाने का अवसर मिलेगा। कामकाजी लोगों को खुद के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही नींद अच्छी आएगी, जिससे कई दिनों की थकान दूर हो जाएगी।
मिथुन राशि (Gemini)-
मेष के अलावा मिथुन राशि वालों के लिए भी चंद्रमा का ये गोचर सकारात्मक रहेगा। जो लोग कमाई न होने से परेशान हैं, उन्हें किसी नई जगह से धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा घर में चल रहा तनाव कम होगा, जिसकी वजह से मानसिक शांति का अनुभव होगा। बच्चों की बात करें तो उन्हें किसी नई कला को सीखने का मौका मिलेगा। गंभीर बीमारियों का सामना भी चंद्रमा के गोचर के दौरान आप शायद नहीं करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)-
जिन लोगों की राशि धनु है, उन्हें भी चंद्रमा के इस राशि गोचर से लाभ होने वाला है। प्रेम संबंधी मामलों को सुलझाने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। इसके अलावा आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बड़े-बुजुर्गों को भी चंद्रमा के गोचर के दौरान अपनी सेहत में मामूली सुधार देखने को मिलेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात इन दिनों किसी खास शख्स से हो सकती है।चंद्र देव को खुश करने के उपाय
यदि आप चंद्र देव को खुश करना चाहते हैं तो नियमित रूप से देवों के देव महादेव की पूजा करें। अपनी माता का सम्मान करें और उनकी सभी जरूरतों को पूरा करें। इसके अलावा रात के समय आप रोजाना चंद्रमा को दूध भी अर्पित कर सकते हैं। दूध अर्पित करते समय 'ॐ सोम सोमाय नमः' का कम से कम 11 बार जाप जरूर करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
