Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा की स्थिति यदि कुंडली में मजबूत होती है तो जातक को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। चंद्र देव 30 नवंबर 2024 को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्र देव के वृश्चिक राशि में प्रवेश से कुछ राशि के जातक को बहुत ही शुभ परिणाम मिलेंगे। चंद्र देव हर ढाई दिन में अपनी राशि बदलते रहते हैं। इससे पहले चंद्र देव ने 27 नवंबर 2024 को तुला राशि में गोचर किया था। अब 30 नवंबर को ये तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं चंद्रमा के गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
कर्क राशिचंद्र देव के गोचर से कर्क राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। चंद्र देव की कृपा से कर्क राशि वालों को बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इसके साथ ही बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। इसके साथ ही सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।
कन्या राशि
चंद्र देवता के वृश्चिक राशि में गोचर से कन्या राशि वालों को शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस समय में आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी। इस समय में आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।
धनु राशि
चंद्र देव के गोचर से धनु राशि के जातक को आकस्मिक धन का लाभ होगा। इस समय में आपको सेहत का लाभ मिलेगा। आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है। आमदनी में आपकी बढ़ोतरी हो सकती है।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
