अध्यात्म

Chandra Dev Ki Aarti Hindi Lyrics: ​​​चंद्र देव की आरती लिरिक्स हिंदी में- ॐ जय सोम देवा स्वामी जय सोम देवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 06:45 PM IST

Chandra Dev Ki Aarti Lyrics in Hindi (ॐ जय सोम देवा स्वामी जय सोम देवा चंद्र देव की आरती) धर्म शास्त्रों के मुताबिक चंद्रमा को नौ ग्रहों में सबसे शीतल और शांति का प्रतीक बताया गया है। इसलिए इनकी पूजा का भी विशेष महत्व है। कहते हैं इनकी आरती ॐ जय सोम देवा स्वामी जय सोम देवा करने मात्र से ही चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति की सारी परेशानी दूर हो जाती है और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। यहां देखिए चंद्र देव की आरती के लिरिक्स इन हिंदी।

Image

Chandra Dev Ki Aarti: ॐ जय सोम देवा स्वामी जय सोम देवा के हिंदी लिरिक्स

Chandra Dev Ki Aarti Lyrics In Hindi, Om Jai Som Deva Swami Jai Som Deva Aarti in Hindi: चंद्रमा को नवग्रहों में सबसे शीतल और शांति का सूचक माना गया है। कहते हैं कुंडली में इनकी स्थिति अच्छी हो तो ये जीवन में शुभ प्रभाव देते हैं। दरअसल, चंद्र देव को मस्तिष्क का कारक माना गया है। इसलिए चंद्र देव का व्यक्ति के कुंडली में शुभ दिशा-दशा में होना बेहद जरूरी है। वरना आपको मानसिक तनाव या किसी दिमागी बीमारी से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में चंद्र देव की कृपा पाने के लिए उनकी विधिवत पूजा करना फलदाई माना जाता है। पूजन में सच्चे मन से सिर्फ आरती भी गा लेंगे तो चंद्र देव बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। यहां देखिए चंद्र देव की पूरी आरती के हिंदी लिरिक्स।

चंद्र देव की आरती, Chndra Dev Ki Aarti Lyrics In Hindi:

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।

दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी।

रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी।

दीन दयाल दयानिधि, भव बंधन हारी।

जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।

सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि।

योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, संत करें सेवा।

वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी।

प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी।

शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी।

धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे।

विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी।

सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें।

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।

चंद्र देव की आरती के लाभ, Chandra Dev Ki Aarti Benefits:

चंद्र देव की आरती करने से मन शांत रहता है और कुंडली से चंद्र दोष भी मिट जाते हैं। आरती से भगवान प्रसन्न होकर व्यक्ति के सारे मानसिक विकारों को दूर कर देते हैं। साथ ही जीवन और घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहता है।

चंद्र देव की आरती का समय, Chandra Dev Aarti Time:

चंद्र देव की आरती यूं तो आप रोजाना कर सकते हैं लेकिन रोज उनकी आर्ट करना संभव न हो तो कम से कम हर पूर्णिमा, करवा चौथ और चंद्र दिवस के दिन उनकी आरती जरूर करनी चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article