Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति में स्त्री के स्वभाव और जीवन के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। चाणक्य नीति अनुसार कुछ ऐसी महिलाएं होती हैं जो अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनकी शादी जिस व्यक्ति से होती है उसकी किस्मत चमक उठती है। इनके गुण इन्हें भाग्यशाली बनाते हैं। चाणक्य कहते हैं मनुष्य को शादी बाहरी सुंदरता देखकर नहीं बल्कि आंतरिक गुण देखकर करनी चाहिए। जानिए किन गुणों वाली स्त्री पति के लिए भाग्यशाली होती है।
Chanakya Niti For Women
धर्म परायण और वेदों का ज्ञान रखने वाली: चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री धर्म का पालन करती है और जिसे वेदों का ज्ञान होता है वो भाग्यशाली होती है। क्योंकि ऐसी स्त्री को सही और गलत की सही समज होती है। ऐसी महिलाएं हमेशा अपने पति और परिवार का मान बढ़ाती हैं।
मीठी वाणी बोलने वाली: चाणक्य अनुसार जिन महिलाओं की वाणी मीठी होती है उनके घर का माहौल हमेशा खुशनुमा बना रहता है। ऐसी महिलाएं अपने बोली से परिवार वालों का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। ये परिवार को जोड़कर रखती हैं। ऐसी स्त्री को हर जगह सम्मान मिलता है।
धन का संचय करने वाली: चाणक्य अनुसार जो महिला धन को जोड़कर रखती है उसके जीवन में धन का कभी अभाव नहीं होता। ऐसी स्त्री के हाथ में बरकत होती है। इन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ऐसी स्त्री से शादी करके पुरुष की किस्मत चमक जाती है।
धैर्यवान स्त्री: कहते हैं बुरे दिनों में धैर्य ही व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण होता है। जो स्त्री धैर्यवान होती है वो बुरे समय में घबराती नहीं है और अपने परिवार को इस मुश्किल घड़ी से निकालने की हर संभव कोशिश करती है।
संतोषी स्त्री: जो स्त्री संतोषी होती है वो अपने घर परिवार वालों का जीवन खुशियों से भर देती है। संतोषी स्त्री थोड़े में ही खुश रहना जानती है।
