अध्यात्म

Chaitra Purnima 2024 Puja Vidhi, Time: आज है चैत्र पूर्णिमा, जानिए इसकी पूजा विधि, मुहूर्त, महत्व और उपाय सबकुछ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 23, 2024, 08:38 AM IST

Chaitra Purnima 2024 Date, Muhurat And Puja Vidhi (satyanarayan vrat kab hai): चैत्र महीने की पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा और चैती पूनम के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। यहां जानिए चैत्र पूर्णिमा व्रत की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि।

Image

Chaitra Purnima 2024 Date

Chaitra Purnima 2024 Date, Muhurat, Puja Vidhi And Mahatva (चैत्र पूर्णिमा व्रत कब है 2024): इस साल चैत्र पूर्णिमा व्रत 23 अप्रैल को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा होती है। कई लोग पूर्णिमा के दिन व्रत भी रखते हैं। उत्तर भारत में इस पूर्णिमा पर हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2024) भी मनाई जाती है। इस दिन नदी, तीर्थ, सरोवर और पवित्र जलकुंड में स्नान और दान करना बेहद पुण्य का काम माना जाता है। यहां जानिए चैत्र पूर्णिमा की तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।

चैत्र पूर्णिमा 2024 तिथि व मुहूर्त (Chaitra Purnima 2024 Date And Time)

इस साल चैत्र पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 25 मिनट से 24 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि अनुसार चैत्र पूर्णिमा व्रत 23 अप्रैल को रखा जाएगा।

चैत्र पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि (Chaitra Purnima Vrat Puja Vidhi)

  • चैत्र पूर्णिमा व्रत के दिन प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व ही उठ जाएं और किसी पवित्र नदी, जलाशय या बावड़ी में जाकर स्नान करें।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान सत्य नारायण की विधि विधान पूजा करें।
  • पूर्णिमा पर गरीब व्यक्तियों को दान जरूर देना चाहिए।
  • पूर्णिमा की रात्रि में विधि पूर्वक चंद्र देव का पूजन करके उन्हें अर्घ्य दें।

चैत्र पूर्णिमा का महत्व (Chaitra Purnima Ka Mahatva)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में रास उत्सव रचाया था। इस महारास में हजारों गोपियों शामिल हुई थीं और प्रत्येक गोपी के साथ भगवान श्रीकृष्ण अपनी योगमाया से रातभर नाचे थे। चैत्र पूर्णिमा के दिन ही हनुमान जयंती भी मनाई जाती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article