Navratri Navami Date 2025: चैत्र नवरात्रि की नवमी कब है 6 या 7 अप्रैल? जानिए दुर्गा नवमी की सही तारीख

Chaitra Navratri Navami Date 2025 (चैत्र नवरात्रि की नवमी कब है 2025 में): इस साल चैत्र नवरात्रि की नवमी को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। कोई 6 तो कोई 7 अप्रैल को ये त्योहार मनाए जाने की बात कह रहा है। चलिए आपको बताते हैं इस साल नवरात्रि की नवमी कब मनाई जाएगी।

Chaitra Navratri Navami Date 2025 (चैत्र नवरात्रि की नवमी कब है 2025 में): चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि बेहद खास मानी जाती है क्योंकि ये इस पर्व का आखिरी दिन होता है। इस दिन श्रद्धालु मां सिद्धिदात्री की उपासना करते हैं और कन्याओं को भोजन खिलाते हैं। जिसे कन्या पूजन के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इस दिन हवन पूजन भी किया जाता है। लेकिन इस बार नवरात्रि की नवमी तिथि को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है कोई 6 तो कोई 7 अप्रैल को ये पर्व मनाए जाने की बात कह रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल नवरात्रि की नवमी किस दिन मनाई जाएगी।

durga navami kab hai 2025

Chaitra Navratri Navami Date 2025

चैत्र नवरात्रि की नवमी कब है 2025 (Chaitra Navratri Navami Date 2025)

पंचांग अनुसार चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 की शाम 7 बजकर 26 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 6 अप्रैल की शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार दुर्गा नवमी का त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

End of Feed