Chaitra Navratri Ashtami 2025 (चैत्र नवरात्रि 2025 अष्टमी कब है): इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब मनाई जाएगी? इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। कोई 5 अप्रैल तो कोई 6 अप्रैल को अष्टमी मनाए जाने की बात कह रहा है। लेकिन इसकी सही डेट क्या है चलिए इस बारे में जानते हैं। सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि इस साल एक नवरात्र कम हुआ है जिसकी वजह से ये सारा कन्फ्यूजन हो रहा है। अगर दिन के हिसाब से देखें तो नवरात्रि का आठवां दिन 6 अप्रैल को होगा। लेकिन अगर हिंदू तिथि के हिसाब से देखें तो नवरात्रि का आठवां दिन 5 अप्रैल को ही पड़ रहा है।
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब है 2025 (Chaitra Navratri 2025 Ashtami Date)
इस साल दूसरा और तीसरा नवरात्र एक ही दिन 31 मार्च को पड़ गया है। जिस वजह से इस साल नौ की बजाय सिर्फ 8 दिन के ही नवरात्र होंगे। नवरात्रि की अष्टमी की बात करें तो ये तिथि इस साल 4 अप्रैल 2025 की रात 8 बजकर 12 मिनट से लग रही है और इसकी समाप्ति 5 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगी। उदया तिथि के हिसाब से नवरात्रि की अष्टमी 5 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के महागौरी रूप की उपासना करेंगे।
चैत्र नवरात्रि अष्टमी मुहूर्त 2025 (Chaitra Navratri Ashtami Muhurat 2025)
नवरात्रि की अष्टमी 5 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन (Navratri Ashtami Kanya Pujan)
नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। कई श्रद्धालु नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन करके अपना व्रत खोल लेते हैं। कहते हैं इस दिन कन्याओं को भोजन कराने से जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।
