Chaitra Navratri Bhog 2024: चैत्र नवरात्रि का पर्व हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस समय में मां के नौ रूपों की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि का त्योहार पूरे देश बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल से होगा। इसी के साथ इस व्रत का समापन 17 अप्रैल को होगा। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी के उनके प्रिय भोग लगाएं जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में नौ दिनों तक अलग- अलग भोग लगाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
Chaitra Navratri Bhog 2024 (नवरात्रि नौ दिन के भोग 2024)
नवरात्रि के प्रथम दिननवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री को घी बहुत ही प्रिय है, इसलिए उन्हें घी या घी से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
नवरात्रि के दूसरे दिन
नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन मां को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। इसका भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि के तीसरे दिन
नवरात्रि का तीसरा मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस दिन माता को दूध से बनी मिठाइयां, खीर आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए।
नवरात्रि के चौथे दिन
नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही मां को मालपुआ का भोग लगाया जा सकता है।
नवरात्रि का पांचवा दिन
नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन माता को केले का भोग लगाया जाता है। मां को कदलीफल बहुत पसंद है।
नवरात्रि का छठा दिन
नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। माता कात्यानी को पान का और शहद का भोग लगाया जाता है।
नवरात्रि के सातवें दिन
नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। माता को कालरात्रि गुड बहुत प्रिय है। इस कारण इस दिन गुड का भोग लगाना चाहिए।
नवरात्रि के आठवें दिन
नवरात्रि का आठवां दिन माता महागौरी को समर्पित है। इस दिन माता को नारियल का भोग लगाया जाता है।
नवरात्रि के नौवें दिन
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन माता को हलवा, पूड़ी और काले चने का भोग लगाया जाता है। इस दिन पूजा के बाद कन्या पूजन भी कराया जाता है।
