चैत्र नवरात्रि व्रत विधि 2025: माता रानी का व्रत कैसे रखा जाता है? यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका

चैत्र नवरात्रि व्रत विधि (Chaitra Navratri Ka Vrat Kaise Rakhe): चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस साल 30 मार्च 2025 से शुरू होने जा रहा है जो 6 अप्रैल 2025 तक चलेगा। जानिए इस व्रत की विधि क्या है।

चैत्र नवरात्रि व्रत विधि (Chaitra Navratri Ka Vrat Kaise Rakhe): सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि के व्रत की बड़ी महिमा बताई जाती है। कोई पहला और आखिरी नवरात्र का व्रत रखता है तो कोई पूरे नवरात्र व्रत रहता है। ये आपकी इच्छा है कि आप नवरात्र के कितने व्रत रखना चाहते हैं। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि माता रानी का व्रत कैसे रखते हैं? इस व्रत में क्या खाते हैं? इसके नियम और विधि क्या है? चलिए इन सभी चीजों के बारे में आपको विस्तार से यहां बताते हैं।

Chaitra Navratri 2025 Vrat Vidhi

Chaitra Navratri Vrat Vidhi In Hindi

चैत्र नवरात्रि व्रत टाइम 2025 (Chaitra Navratri Vrat Time 2025)

चैत्र नवरात्रि का व्रत इस साल 30 मार्च से 6 अप्रैल तक रखा जाएगा। वहीं जो लोग नवरात्रि में सिर्फ दो दिन व्रत रहते हैं वो पहला व्रत 30 मार्च को रखेंगे तो वहीं दूसरा व्रत 4 या फिर 5 अप्रैल को रखेंगे। दरअसल जो लोग अष्टमी पूजते हैं वो 4 अप्रैल को व्रत रखकर 5 अप्रैल को अष्टमी की पूजा कर अपना व्रत खोलेंगे। वहीं जो लोग नवमी पूजते हैं वो 5 अप्रैल को व्रत रख 6 अप्रैल के दिन कन्या पूजन करने के बाद अपना व्रत खोलेंगे।

End of Feed