Navratri 2025 7th Day Maa Kalratri Aarti, Katha: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें इस द‍िन की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, कथा और आरती के बारे में

Navratri 2025 7th Day Maa Kalratri Aarti, Katha: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन को महा सप्तमी कहा जाता है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है ज‍िन्‍हें मां काली भी कहा जाता है। मां कालरात्रि को अज्ञानता और अंधकार का नाश करने वाली देवी माना जाता है, ज‍िनकी कृपा से भक्तों को भय, शत्रु और नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिलती है। इनका रूप उग्र होते हुए भी भक्तों के लिए अत्यंत ही कल्याणकारी माना गया है।

Navratri 2025 7th Day Maa Kalratri Aarti, Katha: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। माता कालरात्रि को वीरता और साहस की देवी माना जाता है जो अज्ञानता, भय और दुष्ट शक्तियों का नाश करती हैं। माता का स्वरूप अत्यंत ही भयावह होता है, लेकिन वे अपने भक्तों को सभी संकटों से बचाने वाली और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी मानी जाती हैं। मां कालरात्रि श्‍याम वर्ण की हैं, इनकी चार भुजाएं हैं, और इनकी सवारी गधा है। इनके एक हाथ में खड्ग और दूसरे में अग्नि की मशाल होती है। इनके अन्य दो हाथ वरदमुद्रा और अभयमुद्रा में होते हैं, जो ये दर्शाते हैं कि वे अपने भक्तों को आशीर्वाद और सुरक्षा प्रदान करती हैं। इन्हें शुभंकारी भी कहा जाता है, क्योंकि इनकी कृपा से साधकों को आध्यात्मिक एवं सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं। भक्त इस दिन व्रत रखकर माता का ध्यान करते हैं और इनसे सभी कष्टों से मुक्ति पाने के ल‍िए प्रार्थना करते हैं।

chaitra navratri 2025 day 7 aarti katha mantra puja vidhi colour maa kalratri ki aarti

Mata Kalratri Ki Aarti (माता कालरात्रि की आरती)

॥ आरती देवी कालरात्रि जी की ॥

कालरात्रि जय जय महाकाली। काल के मुंह से बचाने वाली॥

End of Feed