Chaitra Navratri 2025 Date: अगले साल 2025 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी, यहां नोट कर लें पूरे 9 दिनों की तिथियां

Chaitra Navratri 2025 Date: नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा को समर्पित होता है। ये पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। आइए जानें साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब से होगी। यहां नोट करें चैत्र नवरात्रि की सारी तारीख।

Chaitra Navratri 2025 Date: नवरात्रि का पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि प्रत्यक्ष रूप से मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग- अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के समय में मां दुर्गा धरती लोक पर आती हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामना की पूर्ति करती है। चैत्र नवरात्रि के समय में मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और व्रत भी किया जाता है। साल 2025 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। ऐसे में आइए जानें साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब से होगी।

Chaitra Navratri 2025 Date (साल 2025में चैत्र नवरात्रि कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है और नवमी तिथि तक चलती है। साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025 से होगी और इसका समापन 7 अप्रैल 2025 को होगा।

End of Feed