Chaitra Navratri 2025 Date: इस साल चैत्र नवरात्रि कब मनाई जाएगी, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Chaitra Navratri 2025 Date In Hindi (चैत्र नवरात्रि कब है 2025 में): चैत्र नवरात्रि का त्योहार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जानिए इस साल ये पर्व कब शुरू हो रहा है।

Chaitra Navratri 2025 Date (चैत्र नवरात्रि कब है 2025): सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है। इस दौरान भक्त पूरे नौ दिनों तक मां अंबे के नौ अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं। कई श्रद्धालु नवरात्रि में व्रत भी रखते हैं। कोई पहले और आखिरी नवरात्र का उपवास रखता है तो कोई पूरे नौ दिनों तक व्रत रखता है। मान्यताओं अनुसार जो भक्त सच्चे मन से नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं इस साल नवरात्रि पर्व कब से शुरू हो रहा है।

chaitra navratri 2025

Chaitra Navratri 2025 Date

चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है 2025 (Chaitra Navratri Kab Se Shuru Hai 2025)

चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। चैत्र घटस्थापना घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च की सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा तो वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

End of Feed