अध्यात्म

Navratri 2024 Puja: राशि अनुसार कैसे करें नवरात्रि में मां भगवती की पूजा? 9 दिनों में बनेंगे बिगड़े काम

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: सृष्टि
  • Updated Apr 9, 2024, 12:11 AM IST

Navratri 2024 Puja According To Zodiac Signs: जिस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, वो पल आ गया है। आज यानी 9 अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा की पूजा- उपासना करते हैं तो आपको माता की असीम कृपा मिलती है।

Image

Navratri 2024 Puja According To Zodiac Signs In Hindi

Navratri 2024 Puja According To Zodiac Signs: माता दुर्गा शक्ति की देवी हैं। विभिन्न स्वरूपों में साधक माता की पूजा करते हैं। अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु मां को मनाते हैं। दुर्गाशप्तशती में प्रत्येक मंत्र मनोवांछित फल की प्राप्ति कराने वाला है। कलयुग में नाम जप की बहुत महत्ता है। माता का 32 नाम और108 नाम दुर्गासप्तशती में वर्णित है। इन नामों का जप करने से समस्त दुःखों का नाश होता है। यहां आप जानेंगे मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार कैसे पूजा करें।

1) मेष राशि

मेष राशि के जातकों को लाल पुष्प विशेषकर अड़हुल का फूल अर्पित करते हुए माता को लाल वस्त्र और स्वर्ण से श्रृंगार करना चाहिए।

2) वृष और तुला राशि

वृष और तुला के जातकों को सुगंधित पुष्प माता को अर्पित करते हुए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए और माता के चरणों में चांदी का आभूषण अर्पित करना चाहिए।

3) मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या के जातकों को माता जी को चुनरी और हरी साड़ी दान करना चाहिए और दुर्गासप्तशती का सम्पूर्ण पाठ करना चाहिए। बुध का द्रव्य कपूर भी है। इन राशि वालों को कपूर माता के दरबार में अवश्य जलाना चाहिए।

4) कर्क राशि

कर्क राशि के व्यक्तियों को माता की पूजा के साथ साथ शिव उपासना करते हुए चंद्रमा के बीज मंत्र का भी जप करना चाहिए। लाल और पीले पुष्प और चांदी के आभूषणों से माता का श्रृंगार करना चाहिए।

5) सिंह राशि

सिंह राशि के जातक स्वर्ण आभूषण और लाल पुष्प माता को अर्पित करें। वृश्चिक राशि के व्यक्ति अड़हुल के पुष्प अर्पित करते हुए स्वर्ण आभूषण से मां का श्रृंगार करें।

6) धनु और मीन राशि

धनु और मीन के जातक नवरात्रि में दुर्गासप्तशती का सम्पूर्ण पाठ करते हुए श्री रामरक्षा स्तोत्र का ब्रम्ह मुहूर्त में पाठ करें।

7) मकर और कुम्भ राशि

मकर और कुम्भ राशि के जातक नव दिन में सम्पूर्ण श्रीरामचरितमानस का पाठ करें। माता के चरणों में चांदी का आभूषण अर्पित करें।
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article