अध्यात्म

Chaitra Navratri 2024 Puja Muhurat: चैत्र नवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है, जानें सटीक जानकारी

Navratri 2024 Puja Shubh Muhurat, Timings: इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से ही शुरू हो जाएगा। यहां जानिए चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना और माता की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Chaitra Navratri 2024 Puja Muhurat

Navratri 2024 Shubh Muhurat, Timings (चैत्र नवरात्रि पूजा मुहूर्त 2024): चैत्र नवरात्रि के पहले दिन की पूजा सबसे विशेष मानी जाती है। क्योंकि इस दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है। इसके अलावा इस दिन माता की चौकी भी सजाई जाती है। कई लोग नवरात्रि के पहले दिन अखंड ज्योत भी जलाते हैं। लेकिन इन सभी कार्यों को करने के लिए शुभ मुहूर्त का होना जरूरी है। यहां आप जानेंगे नवरात्रि के पहले दिन माता रानी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

नवरात्रि का पहला दिन: चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि

इस साल चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 9 अप्रैल को पड़ रही है। लेकिन इसकी शुरुआत 8 अप्रैल की रात 11 बजकर 22 मिनट से हो जाएगी और समाप्ति 9 अप्रैल की रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार पहला नवरात्रि 9 अप्रैल को ही रखा जाएगा और इसी दिन घटस्थापना भी की जाएगी।

नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2024 (Navratri Ghatasthapana Muhruat 2024)

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में कलश स्थापना करना सबसे उत्तम रहेगा।

नवरात्रि घटस्थापना अभिजित मुहूर्त 2024 (Navratri Ghatasthapana Abhijit Muhruat 2024)

अगर किसी कारण आप पहले दिन मुहूर्त में कलश स्थापना न कर पाएं तो इस कार्य को अभिजित मुहूर्त में संपन्न करें। जो 9 अप्रैल की सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article