Navratri 2024 Nine Days Colors List: नवरात्रि के 9 दिन पहनें इन 9 रंगों के कपड़े, परिवार पर बरसेगी मां भगवती की असीम कृपा

Navratri 2024 List of Nine Colors: नवरात्र के नौ दिनों में आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में नवरात्र पर पहने जाने वाले वस्त्र और उनके रंगों का बहुत महत्व होता है। चलिए जानते हैं नवरात्र के दौरान प्रयोग किए जाने वाले नौ रंगो के बारे में।

Navratri 2024 List of Nine Colors: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के 9 दिन भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। पहले दिन से लेकर 9वें दिन मां दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा होती है और इन 9 दिनों के लिए भक्‍त अलग-अलग रंगों के वस्‍त्र पहनते हैं। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा के सभी 9 रूपों का आशीर्वाद मिलता है। आज हम आपको भी बताएंगे कि नवरात्रि के इन 9 दिनों में आपको किन-किन रंगों के कपड़े पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

Navratri 2024 List Of Nine Colors In Hindi

नवरात्रि के पहले दिन का रंगनारंगी
नवरात्रि के दूसरे दिन का रंगसफेद
नवरात्रि के तीसरे दिन का रंगलाल
नवरात्रि के चौथे दिन का रंगनीला
नवरात्रि के पांचवे दिन का रंगपीला
नवरात्रि के छठे दिन का रंगहरा
नवरात्रि के सातवें दिन का रंगग्रे
नवरात्रि के आठवें दिन का रंगबैंगनी
नवरात्रि के नौवें का रंगपीकॉक ग्रीन

1) प्रतिपदा के दिन नारंगी पहनने का क्या महत्व है?

नवरात्रि का पहला दिन प्रतिपदा कहलाता है। ये दिन मां शैलपुत्री का है। इस दिन नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग को पहनने से घर में खुशहाली आती है और मां की कृपा बनी रहती है।

2) द्वितीय दिन सफेद पहनने का क्या महत्व है?

नवरात्रि के दूसरे यानी द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माता ब्रह्मचारिणी, बुद्धि और ज्ञान की देवी हैं। माता को सफेद रंग प्रिय है। सफेद रंग पवित्रता और आत्मज्ञान का प्रतिक है।

3) तीसरे दिन लाल क्यों पहनते हैं?

नवरात्रि का तीसरा दिन कृपा और वीरता की देवी, मां चंद्रघंटा का दिन होता है। इस दिन लाल रंग पहनना चाहिए। लाल रंग शक्ति और रक्षा का प्रतीक है।

4) चौथा दिन नीले रंग पहनने का क्या महत्व है?

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की आराधना की जाती है। इस दिन नीला रंग के वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा के इस रूप की पूजा करें तो आपको मां का संपूर्ण आशीर्वाद मिलता है। इससे आपके घर में समृद्धि बढ़ती है।

5) पंचमी के दिन पीला रंग क्यों पहना जाता है?

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के वस्‍त्र पहनने चाहिए। पीला रंग सुख, शांति और धन का प्रतीक माना गया है।

6) छठे दिन हरा रंग पहनने का क्या महत्व है?

नवरात्रि में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी शांति की देवी है। उनका पसंदीदा रंग हरा है। कहते हैं कि इस दिन अगर कुंवारी कन्याएं हरा रंग पहनकर माता की पूजा करें तो उन्हें सुयोग्य वर मिलता है।

7) सप्तमी के दिन ग्रे क्यों पहनते हैं?

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां का यह रूप प्रचंड और तेजमयी माना गया है। माता को ग्रे या सलेटी कलर पसंद है। ग्रे कलर ज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक है।

8) अष्टमी के दिन बैगनी रंग क्यों पहना जाता है?

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन बैगनी रंग पहनने को शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है महागौरी अपने भक्तों को शांति और सहनशक्ति प्रदान करती है। उनका पसंदीदा रंग बैंगनी है। ये रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है।

9) नवमी के दिन पीकॉक ग्रीन कलर क्यों पहना जाता है?

नवरात्रि के आखिरी दिन यानि नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री को सफलता और धन की देवी माना गया है। माता का पसंदीदा रंग मोर हरा है। ये रंग ज्ञान और अज्ञानता के अंत का प्रतीक है। ऐसे में आपको भी इस दिन पीकॉक ग्रीन कलर पहनकर माता की पूजा करनी चाहिए।

End of Feed