अध्यात्म

Chaitra Navratri 2024 Date: कब शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, जानिए किस पर सवार होकर आएंगी माता रानी

Chaitra Navratri 2024 Date: चैत्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही चैत्र नवरात्रि का आरंभ भी हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है। कलशस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या होगा? माता रानी का वाहन क्या होगा?

Image

Chaitra Navratri 2024 Date

Chaitra Navratri 2024 Date (कब से शुरू है चैत्र नवरात्रि): सनातन धर्म में नवरात्रि के पर्व का बहुत महत्व है। साल में चार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इसमे से एक है चैत्र नवरात्रि का त्योहार। इस दौरान माता रानी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन तक माता रानी की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दौरान माता रानी धरतीलोक पर आती हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन 17 अप्रैल 2024 को होगा। ऐसे में आइए जानते हैं माता रानी इस बार किस वाहन पर सवार होकर आएंगी और क्य है इसका महत्व।

कब से शुरू है चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के होती है। इस साल प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल की रात 11 बजकर 50 मिनट से हो रही है। इसके साथ ही इसका समापन 9 अप्रैल को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से होगी।

किस पर सवार होकर आएंगी माता

इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार को हो रही है। मंगलवार के दिन शुरू होने के कारण इस साल माता रानी का वाहन घोड़ा रहने वाला है। मां इस बार घोड़े की सवारी करके धरतीलोक पर आने वाली हैं। ऐसा माना जाता है कि माता रानी का घोड़े पर आना धरती लोक के लिए शुभ नहीं होता है। जब भी माता रानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं तब कलह और युद्ध की संभावना बनती है।

चैत्र नवरात्रि का महत्व

हिंदू परंपरा में चैत्र नवरात्रि का खास महत्व है। इस दौरान पूरे देशभर में माता रानी के नौ रूपों की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इस समय में माता के भक्त माता की चौकी लगाते हैं और उनके कीर्तन भजन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी 10 दिनों के लिए धरतीलोक पर आती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है। इस समय में माता रानी की श्रद्धा भक्ति से पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उसके सारे कार्य सफल होते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article