Chaitra Navratri 2024 Date: सनातन धर्म में नवरात्रि के त्योहार का खास महत्व है। पूरे साल में चार नवरात्रि के त्योहार मनाये जाते हैं। इसमे से एक नवरात्रि चैत्र के महीने में आती है। इस दौरान माता के भक्त पूरे नौ दिनों तक माता रानी की पूजा- अर्चना करते हैं। नवरात्रि के समय में मां दुर्गा धरती लोक पर आती हैं और अपने भक्तों का आशीर्वाद देती हैं। चैत्र नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां के अलग- अलग रुपों की पूजा की जाती है। इस समय में बहुत सारे धार्मिक और मांगलिक कार्य किये जाते हैं। नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूजा और व्रत रखने का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है और कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त के बारे में।
Chaitra Navratri 2024 Date (चैत्र नवरात्रि डेट 2024)
हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 9 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक नवरात्रि का पर्व चलने वाला है। नौंवी तिथि के दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है और दशमी तिथि को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है।चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 Ghatsthapna Shubh Muhurat)
इस साल चैत्र प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट पर होगी और इसका समापन 9 अप्रैल की रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 9 अप्रैल से नवरात्रि का पर्व आरंभ होगा।घटस्थापना शुभ मुहूर्त- घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल की सुबह 6 बजे से लेकर सुबह के 10 बजकर 16 मिनट पर होगा।
कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त - कलश स्थापना का अभिजित मुहूर्त 9 अप्रैल की सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर होगा और इसका समापन 12 बजकर 48 मिनट पर होगा।
चैत्र नवरात्रि कैलेंडर 2024 (Chaitra Navratri Calendar 2024)
| 9 अप्रैल 2024 | मां शैलपुत्री की पूजा |
| 10 अप्रैल 2024 | मां ब्रह्मचारिणी की पूजा |
| 11 अप्रैल 2024 | मां चंद्रघंटा की पूजा |
| 12 अप्रैल 2024 | कुष्मांडा की पूजा |
| 13 अप्रैल 2024 | मां स्कंदमाता की पूजा |
| 14 अप्रैल मां 2024 | मां कात्यायनी की पूजा |
| 15 अप्रैल 2024 | मां कालरात्रि की पूजा |
| 16 अप्रैल 2024 | मां महागौरी की पूजा |
| 17 अप्रैल 2024 | मां सिद्धिदात्री की पूजा (राम नवमी) |
| 18 अप्रैल 2024 | मां दु्र्गा विसर्जन |
