अध्यात्म

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि कब है 2024 में? इस से शुरू होता है हिंदुओं का नया साल

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। पंचांग अनुसार ये नवरात्रि प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती हैं और इसका समापन रामनवमी के दिन होता है। जानिए 2024 में चैत्र नवरात्रि कब हैं।

Image

Chaitra Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024 Date And Time: चैत्र नवरात्रि का मां दुर्गा के भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पंचांग अनुसार इस पर्व की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पहली तारीख से होती है। साथ ही इस दिन से ही हिन्दू नववर्ष का भी आरंभ हो जाता है। चैत्र नवरात्रि एक दिन का नहीं बल्कि पूरे नौ दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, माँ कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यहां जानिए 2024 में चैत्र नवरात्रि कब से कब तक रहेगी।

Chaitra Navratri 2024 Dates (नवरात्रि की तिथि व मुहूर्त)

पहला चैत्र नवरात्र (09 अप्रैल 2024, मंगलवार): मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

दूसरा चैत्र नवरात्र (10 अप्रैल 2024, बुधवार): मां ब्रह्मचारिणी पूजा

तीसरा चैत्र नवरात्र (11 अप्रैल 2024, गुरुवार): मां चंद्रघंटा पूजा

चौथा चैत्र नवरात्र (12 अप्रैल 2024, शुक्रवार): मां कुष्मांडा पूजा

पांचवां चैत्र नवरात्र (13 अप्रैल 2024, शनिवार): मां स्कंदमाता पूजा

छठा चैत्र नवरात्र (14 अप्रैल 2024, रविवार): मां कात्यायनी पूजा

सातवां चैत्र नवरात्र (15 अप्रैल 2024, सोमवार): मां कालरात्रि पूजा

आठवां चैत्र नवरात्र (16 अप्रैल 2024, मंगलवार): मां महागौरी पूजा और दुर्गा महा अष्टमी पूजा

नौवां चैत्र नवरात्र (17 अप्रैल 2024, बुधवार): मां सिद्धिदात्री पूजा, महा नवमी और रामनवमी

नवरात्रि का दसवां दिन (18 अप्रैल 2024, गुरुवार): दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

Navratri Significance (नवरात्रि का महत्व)

नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। ये नौ दिन किसी नए या मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ माने जाते हैं। नवरात्रि सनातन धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जिसे हर कोई अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में देवी दुर्गा की विधि विधान पूजा करने से माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। माता दुर्गा के कई भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए पूरे नवरात्रि उपवास रखते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article