Chaitra Navratri 2023 Parana Date, Time, Muhurat (नवरात्रि व्रत कब खोलना चाहिए): चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 22 मार्च से शुरू हुआ था और 30 मार्च को नवमी के साथ इसका समापन होगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इस दौरान हर दिन फलाहार कर अंतिम दिन हवन करने के बाद पारण किया जाता है। कुछ लोग नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करके अपना व्रत खोलते हैं। तो कुछ नवरात्रि की नवमी तिथि पर पारण करते हैं। वहीं, नौ दिनों तक विधिपूर्वक व्रत के बाद दशमी को भी व्रत खोलने का विधान है। चलिए जानते हैं इस बार नवरात्रि व्रत के पारण की शुभ मुहूर्त। यहां नोट करें कि नवरात्रि का पारण कब है, कितने बजे। देखें नवरात्रि व्रत कब खोलना चाहिए।
Chaitra navratri 2023 Parana Date and Time
चैत्र नवरात्रि 2023 पारण तिथि और मुहूर्त - नवरात्रि पर हर दिन फलाहार व्रत रखने के बाद दशमी तिथि को आप व्रत खोल सकते हैं। दशमी तिथि इस बार 31 मार्च, शुक्रवार को है। ऐसे में, नवरात्रि व्रत के पराण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:13 बजे के बाद से हो रहा है।
Navratri Vrat Paran Vidhi in Hindi
नवरात्र व्रत का पारण कैसे करें : नवरात्र व्रत का पारण करने से पहले मां की विधिपूर्वक पूजा करके उन्हें हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाएं। इसके बाद कन्या पूजन की तैयारी करें। कन्याओं का स्वागत मां के जयकारों के साथ करें। उन्हें स्वच्छ जगह बिठाकर सबसे पहले उनके चरण धोएं। कन्याओं के माथे पर तिलक लगाएं। फिर कन्याओं को भोजन परोसें। भोजन के बाद उन्हें सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा या कुछ उपहार दें। इस प्रकार अंत में उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेना ना भूलें। कन्या पूजन के बाद ही स्वयं स्वयं व्रत खोलें।
