Chaitra Navratri 2023 Navami Date (चैत्र नवरात्रि 2023 नवमी कब है): चैत्र नवरात्रि आज यानी 22 मार्च से शुरू हो रही है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वैसे तो नवरात्रि के सभी दिन बेहद खास होते हैं। पर नवमी तिथि की मान्यता कहीं अधिक मानी जाती है। नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। बता दें कि इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन रामनवमी का पर्व भी मनाया जाता है।आइए जानते हैं इस बार चैत्र नवरात्रि में नवमी तिथि कब है।
Chaitra Navratri Navami 2023 Date
चैत्र माह के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि बेहद खास होती है। इसे महानवमी भी कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 30 मार्च, गुरुवार के दिन है।
Chaitra Navratri Navami 2023 Tithi, Muhurat
- Chaitra
Navratri 2023 नवमी तिथि प्रारंभ: 29 मार्च 2023, बुधवार, रात 9:07 बजे से। - Chaitra Navratri 2023 नवमी तिथि समापन: 20 मार्च 2023, गुरुवार, रात 11:30 बजे तक।
- Chaitra Navratri 2023 Navami पूजा के लिए शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2023, सुबह 11:11 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक।
- Chaitra Navratri 2023 Navami Time: कुल अवधि: 2 घंटा 29 मिनट।
Navaratri Navami Tithi Significance, Mahatva
नवरात्रि की नवमी तिथि पवित्र, परम कल्याणकारी, सुख देने वाली और धर्म की वृद्धि करने वाली है। नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। नवमी तिथि को मां भगवती की पूजा करने से भक्तों के सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इसके अलावा सारे विघ्न और कष्ट दूर होते हैं। वहीं, आज के दिन सच्चे मन से मां की आराधना करने से भक्तों को सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
