Chaitra Month 2024 Dos And Dont's: हिंदू धर्म में चैत्र महीने का खास महत्व है। इसी महीने में हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है। ये हिंदू कैलेंडर का पहला महीना होता है। ऐसी मान्यता है कि चैत्र के महीने में ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना की थी। इस कारण हिंदूओं का नया साल चैत्र महीने में मनाया जाता है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे खास त्योहार भी आते हैं। इस साल चैत्र महीने की शुरुआत 26 मार्च से हो गई है। इसके साथ ही इसका समापन 23 अप्रैल को होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र महीने में क्या करें और क्या ना करें।