Chaitr Navratri 2024 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि व्रत का बहुत महत्व है। इस दौरान नौ देवियों दुर्गा की पूजा की जाती है और देवी दुर्गा के लिए व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान पूरे विधि-विधान से देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस वर्ष, चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल, 2024 को शुरू होगी और 17 अप्रैल को समाप्त होगी। इस बार चैत्र नवरात्रि पर देवी मां घोड़े पर सवार रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल नवरात्रि की शुरुआत कब से होगी और इसका क्या महत्व है।
Chaitr Navratri 2024 Date (चैत्र नवरात्रि डेट 2024)
पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल 2024 को रात्रि 11:50 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 9 अप्रैल 2024 को रात्रि 8:30 बजे समाप्त होगी।घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 6:02 - सुबह 10:16 (अवधि - 4 घंटे और 14 मिनट)
कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक (51 मिनट)
किस पर सवार होकर आएंगी माता रानी
माता रानी का वाहन शुभ और अशुभ फल का सूचक माना जाता है। इसका प्रकृति और मानव जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। इस बार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। घोड़े को मां दुर्गा का शुभ वाहन नहीं माना जाता है, यह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं का संकेत देता है।चैत्र नवरात्रि की तिथियां 2024 (Chaitr Navratri 2024 Dates)
- 9 अप्रैल 2024 – मां शैलपुत्री
- 10 अप्रैल 2024 – मां ब्रह्मचारिणी
- 11 अप्रैल 2024- मां चंद्रघंटा
- 12 अप्रैल 2024- मां कुष्मांडा
- 13 अप्रैल 2024 – मां स्कंदमाता
- 14 अप्रैल 2024- मां कात्यायनी
- 15 अप्रैल 2024- मां कालरात्रि
- 16 अप्रैल 2024- महागौरी
- 17 अप्रैल 2024- सिद्धिदात्री
