अध्यात्म

Chaitr Navratri 2024 Date: कब से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानिए डेट और महत्व

Chaitr Navratri 2024 Date: सनातन धर्म में नवरात्रि के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दौरान पूरे नौ दिनों तक माता रानी की पूजा- अर्चना की जाती है। धर्म शास्त्रों में कुल चार नवरात्रों का वर्णन किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है चैत्र नवरात्रि और क्या है इसका महत्व।

Image

Chaitr Navratri 2024 Date

Chaitr Navratri 2024 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि व्रत का बहुत महत्व है। इस दौरान नौ देवियों दुर्गा की पूजा की जाती है और देवी दुर्गा के लिए व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान पूरे विधि-विधान से देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस वर्ष, चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल, 2024 को शुरू होगी और 17 अप्रैल को समाप्त होगी। इस बार चैत्र नवरात्रि पर देवी मां घोड़े पर सवार रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल नवरात्रि की शुरुआत कब से होगी और इसका क्या महत्व है।

Chaitr Navratri 2024 Date (चैत्र नवरात्रि डेट 2024)

पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल 2024 को रात्रि 11:50 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 9 अप्रैल 2024 को रात्रि 8:30 बजे समाप्त होगी।

घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 6:02 - सुबह 10:16 (अवधि - 4 घंटे और 14 मिनट)

कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक (51 मिनट)

किस पर सवार होकर आएंगी माता रानी

माता रानी का वाहन शुभ और अशुभ फल का सूचक माना जाता है। इसका प्रकृति और मानव जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। इस बार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। घोड़े को मां दुर्गा का शुभ वाहन नहीं माना जाता है, यह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं का संकेत देता है।

चैत्र नवरात्रि की तिथियां 2024 (Chaitr Navratri 2024 Dates)

  • 9 अप्रैल 2024 – मां शैलपुत्री
  • 10 अप्रैल 2024 – मां ब्रह्मचारिणी
  • 11 अप्रैल 2024- मां चंद्रघंटा
  • 12 अप्रैल 2024- मां कुष्मांडा
  • 13 अप्रैल 2024 – मां स्कंदमाता
  • 14 अप्रैल 2024- मां कात्यायनी
  • 15 अप्रैल 2024- मां कालरात्रि
  • 16 अप्रैल 2024- महागौरी
  • 17 अप्रैल 2024- सिद्धिदात्री

Chaitr Navratri Importance (चैत्र नवरात्रि महत्व)

चैत्र नवरात्रि भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है। नवरात्रि के दौरान, लोग उत्साह और भक्ति के साथ दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा करते हैं जिन्हें नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है। इस दौरान लोग समृद्धि, खुशी और स्वास्थ्य के लिए देवी दुर्गा के आशीर्वाद के लिए उपवास और प्रार्थना करते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के पंडाल सजाएं जाते हैं और माता की मूर्तियों को फूलों से सजाया जाता है। नवरात्रि के समय मां धरती लोक पर आती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article