शनिवार के दिन दाढ़ी बनवा सकते हैं क्या? जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 12, 2023, 05:02 PM IST

Shaniwar Me Kya Nahi Karna Chaiye: शनिवार के दिन दाढ़ी बनवाने, बाल कटवाने, नाखून काटने के अलावा भी कई और कार्य होते हैं जिनकी मनाही होती है। जानिए ये कौन से कार्य हैं।

Shaniwar Me Kya Nahi Karna Chaiye: शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से शनि महाराज की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार शनि सूर्य के पुत्र हैं। इन्हें कर्मफलदाता की उपाधि दी गई है। शनि व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं। शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन खास माना जाता है। कहते हैं इस दिन कुछ कार्यों को करने से शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। जैसे इस दिन बाल बनवाने और दाढ़ी बनाने से मना किया जाता है। जानिए शनिवार को क्या-क्या काम नहीं करने चाहिए।

shaniwar me kya na kare

Shaniwar Me Kya Na Kare: जानिए शनिवार में क्या न करें

Shaniwar Me Kya Nahi Karna Chaiye (शनिवार में क्या नहीं करना चाहिए)

  • मान्यताओं अनुसार शनिवार के दिन नाखून काटना, दाढ़ी बनवाना और बाल कटवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि ग्रह कमजोर होता है।
  • शनिवार के दिन लोहे की वस्तु भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
  • शनिवार के दिन पढ़ाई-लिखाई से संबंधित चीजें भी नहीं खरीदने चाहिए।
  • शनिवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे शनि नाराज हो सकते हैं।
  • शनिवार के दिन जूते-चप्पलों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। इससे धन हानि के आसार रहते हैं।
  • शनिवार में नमक किसी से भी उधार नहीं लेना चाहिए। कहते हैं इससे कर्ज का बोझ बढ़ जाता है।
  • शनिवार के दिन किसी का भी अपमान न करें, किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें और ना ही किसी को बुरा बोलें। ऐसा करने से शनि देव क्रोधित हो सकते हैं।
  • शनिवार के दिन तेल, लकड़ी और काली उड़द की दाल का दान शुभ होता है लेकिन इन चीजों की खरीदारी अशुभ मानी जाती है। इसलिए शनिवार में ये चीजें खरीदने से बचें।
  • शनिवार के दिन लाल मसूर की दाल और लाल मिर्च का सेवन करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि लाल रंग का संबंध मंगल से माना जाता है और शनि-मंगल एक दूसरे के विरोधी हैं।
  • शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से भी मना की जाता है। कहते हैं इससे शनि ग्रह कमजोर होता है।

End of Feed