Budhwar Ka Daan: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी ग्रह या देवता को समर्पित है। इसलिए दिन के अनुसार व्रत-पूजा और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। बुधवार की बात करें तो ये दिन भगवान गणेश और बुध देव को समर्पित है। मान्यताओं अनुसार बुधवार में जो व्यक्ति सच्चे दिल से भगवान गणेश और बुध देव की अराधना करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। बुधवार का दिन नए कार्य की शुरुआत के लिए भी शुभ माना गया है। जानिए इस दिन किन चीजों का दान करने से आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है।
बता दें बुधवार के दिन दान करने से बुद्धि, संचार और व्यापार का कारक बुध ग्रह मजबूत होता है। मान्यता है बुध के मजबूत होने से व्यक्ति को करियर में खूब तरक्की प्राप्त होती है। बुध का सफलता दिलाने में अहम रोल माना जाता है।
Budhwar Ka Daan: बुधवार में इन चीजों का करें दान
बुधवार के दिन पालक, साबुत मूंग, हरे व नीले कपड़े, हरी घास, हरी सब्जियां, कांसे के बर्तन, सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां आदि दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही साथ भगवान गणेश की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन गाय को खिलाएं घास
मान्यता है लगातार सात बुधवार तक सफेद गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक संकट से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिष के अनुसार इस उपाय को करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन इस उपाय से हर संकट हो सकता है दूर
जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए निरंतर 7 बुधवार तक भगवान गणेश के मंदिर जाएं और उन्हें सिन्दूर अर्पित करें। मान्यता है इस उपाय को करने से निजी और पेशेवर जीवन में चली आ रही हर प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाएगा।
Budhwar Ke Upay: बुधवार का ये उपाय शिक्षा में दिलाएगा सफलता
माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा में सफलता दिलाने के लिए लगातार 7 बुधवार तक भगवान गणेश को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपका बच्चा पढ़ाई-लिखाई में आगे निकल जाएगा।
