शुरू हो गया इन 6 राशियों का अमृत काल, गुरु के नक्षत्र में पहुंच गए हैं बुध

Budh Vishakha Nakshatra Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध ने विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। बुध का विशाखा नक्षत्र में जाना कुछ राशि के लिए अमृत काल के समान रहेगा।

Budh Vishakha Nakshatra Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध 12 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजकर 48 मिनट पर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, कम्युनिकेशन, बिजनेस, पढ़ाई, कैलकुलेशन और फैसले लेने की क्षमता का कारक माना जाता है। वहीं, गुरु ज्ञान, धन, भाग्य और सही सलाह से जुड़े हैं। ऐसे में बुध का गुरु के नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए अपनी स्किल का सही इस्तेमाल करने, करियर में आगे बढ़ने और आर्थिक फैसलों को बेहतर बनाने का मौका दे सकता है।

Budh Vishakha Nakshatra Gochar 2026   बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर  किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा

इस समय बुध तुला राशि में हैं। खास बात यह है कि तुला राशि में शुक्र भी मौजूद हैं और वह वक्री चल रहे हैं। दूसरी तरफ देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के हैं। विशाखा नक्षत्र का संबंध लक्ष्य हासिल करने, लगातार प्रयास करने और अपनी मेहनत से आगे बढ़ने से माना जाता है। इस नक्षत्र में बुध के आने से बिजनेस, मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा, बातचीत और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े मामलों पर खास ध्यान रह सकता है। कई लोगों को पुराने काम को नए तरीके से करने या किसी फैसले को लेकर पहले से ज्यादा क्लैरिटी मिलने का मौका मिल सकता है।

End of Feed