Budh Vakri 2023: बुध ग्रह की बदलने वाली है चाल, इन राशियों का हो सकता है बुरा हाल

Budh Vakri 2023: बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध का मान उच्च होता है वे बुद्धि और ज्ञान में उपलब्धियां हासिल करते हैं। 24 अगस्त को बुध वक्री हो जाएगा जिससे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों पर इसका नाकारात्मक तो कुछ पर इसका साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Budh Vakri 2023 :वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध को एक गहों का राजकुमार माना जाता है। बुध ग्रह चंद्रमा के बाद सबसे छोटा ग्रह है। चंद्रमा की ही भांति बुध ग्रह भी काफी संवेदनशील ग्रहों में से है। बुध ग्रह को बुद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिसकी कु्ंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है उसकी बौधिक क्षमता काफी तेज होती है। बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, तकक्षमता का स्वामी भी माना जाता है।ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है कि सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद वक्री या वक्री अवस्था में चले जाते हैं। इसी तरह ग्रहों का राजकुमार बुध 24 अगस्त, 2023 को सिंह राशि में वक्री होंगे। वक्री बुध का राशि चक्र के सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं बुध ग्रह के वक्री होने से किन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Budh Vakri

Budh Vakri 2023

इन राशियों को झेलनी होगी परेशानी

मेष राशि

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा मेष राशि का छात्र परीक्षा की तारीखों में देरी या पंजीकरण या कागजी कार्रवाई में समस्याओं के कारण हताश और निराश महसूस करता है। यहां तक कि सामान्य छात्रों को भी पढ़ाई के दौरान ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कुछ जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है । सिंह राशि में बुध की वापसी के दौरान आप आत्मविश्वास की कमी या थोड़ा भ्रमित महसूस कर सकते हैं।

End of Feed