अध्यात्म

Budh Uday 2024: 15 मार्च को बुध होंगें उदय, इन राशियों का होगा भाग्योदय

Budh Uday 2024: बुध ग्रह 15 मार्च को अस्त अवस्था से उदित अवस्था में होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ता है। बुद्ध ग्रह को बुद्धि का कारक मान गया है। ऐसे में आइए जानते हैं बुद्ध उदय से किन राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Image

Budh Uday 2024

Budh Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध को राजकुमार ग्रह कहा जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, बुध ग्रह 15 मार्च 2024 को सुबह 1:07 बजे मीन राशि में उदय होंगे। ऐसे में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। बुध देव 8 फरवरी को अस्त अवस्था में चले गए थे। अब 15 मार्च को बुध ग्रह मीन राशि में उदित होंगे। बुध के मीन राशि में उदय होने का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए बुध उदय शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के लिए ये अशुभ रहने वाला है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

मीन राशि में बुध के उदय होने से मेष राशि वालों को कई लाभ होंगे। आप काम में सफल रहेंगे। लाभ के नए स्रोत सामने आएंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी को लाभ हो सकता है। नए ऑफर मिल सकते हैं। इस समय कामकाज करने वाले लोगों को भी बहुत लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

बुध वृषभ राशि के दूसरे और पांचवें भाव का स्वामी है। इस समय बुध ग्रह वृषभ राशि के 11वें भाव में उदय हो रहा है। मीन राशि में बुध के उदय होने से वृषभ राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके धन कमाने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। आप नए लोगों से दोस्ती करेंगे जो आपके काम आएंगे।

मिथुन राशि

बुध का उदय होना मिथुन राशि के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। आपके दिल में खुशी और शांति रहेगी। नौकरीपेशा किसी व्यक्ति की पदोन्नति हो सकती है। व्यापारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक को बुध उदय से भरपूर लाभ मिलने वाला है । कर्मचारियों को नए कार्य सौंपे जा सकते हैं जिन्हें वे सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा है। अगर आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article