बुध धनु राशि में मार्गी (18 जनवरी 2023): ग्रहों के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध बुध ग्रह लगभग एक महीने तक किसी राशि में रहते हैं और उसके बाद राशि बदलते हैं। 2023 में बुध ग्रह की स्थिति में तीसरी बार परिवर्तन हुआ है। 2 जनवरी को बुध अस्त हुए थे और फिर 13 जनवरी को उदय हुए थे। अब 18 जनवरी को ये धनु राशि में मार्गी हो रहे हैं। जानिए बुध की इस बदलती चाल का किन राशियों को लाभ मिलेगा।
Budh Margi 2023: बुध के मार्गी होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए बुध की स्थिति शुभ साबित होगी। नौकरी बदलने के लिए शुभ समय है। इस समय आपको नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। बिजनेस वालों को भी तगड़ा मुनाफा हो सकता है।
तुला राशि: बुध के मार्गी होने से तुला वालों को लाभ मिलेगा। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। नई नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को धन प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। आप धन कमाने के साथ-साथ धन बचाने में भी सफल रहेंगे। कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि: इस राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग बनेंगे। नई नौकरी मिलने के भी आसार रहेंगे।
मीन राशि: इस राशि वालों को नौकरी में तरक्की हासिल होगी। बिजनेस में आप बुलंदियां हासिल कर सकेंगे। जीवन खुशियों से भर जाएगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो समस्याएं आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही है उनसें आपको मुक्ति मिलेगी।
