अध्यात्म

खत्म होने वाली हैं इन 5 राशियों की सारी परेशानियां, उदय होने वाले हैं बुध

Budh Uday 2026: मार्च के महीने की शुरुआत में बुध कुंभ राशि में रहते हुए अस्त हो गए थे। अब आगामी 18 मार्च को वे इसी राशि में उदय होने वाले हैं। बुध के उदय होने से कुछ राशि वालों की लाइफ की सभी प्रॉबलम्स भी खत्म होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि इससे किन राशि वालों को फायदा होगा?

Image

बुध के उदय से किनको लाभ होगा

Budh Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल और स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रह जब अस्त होते हैं तो उनका प्रभाव कमजोर माना जाता है और जब वे उदय होते हैं तो उनका प्रभाव फिर से मजबूत हो जाता है। 18 मार्च 2026 की सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में रहते हुए उदय होने जा रहे हैं। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणना, तर्क शक्ति और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध के उदय होने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि बुध के उदय होने से किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए बुध का उदय लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके संपर्क बढ़ सकते हैं और नए लोगों से मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में नई योजनाएं बन सकती हैं और दोस्तों या सहयोगियों के साथ मिलकर किए गए काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध ही हैं, इसलिए बुध का उदय इस राशि के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को भी नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए बुध का उदय साझेदारी और रिश्तों के मामलों में अच्छा परिणाम दे सकता है। व्यापार में पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है और संयुक्त कामों में लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में भी समझदारी बढ़ सकती है और रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध का उदय रचनात्मक कार्यों और नई योजनाओं के लिए अनुकूल समय ला सकता है। जो लोग कला, मीडिया, लेखन या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। काम में आपकी समझ और योजना बनाने की क्षमता बेहतर हो सकती है।

कुंभ राशि

बुध कुंभ राशि में ही उदय हो रहे हैं, इसलिए कुंभ राशि वालों के लिए इसका प्रभाव अधिक देखा जा सकता है।आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए यह समय अच्छा माना जा सकता है। करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर भी मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article