बड़े प्रॉफिट को तैयार रहें इन 6 राशियों के लिए लोग, कमाई बढ़ाएगा बुध और गुरु का दशांक योग

Budh Guru Dashank Yog 2026 : बुध और गुरु ग्रह के बीच दशांक योग का निर्माण हो गया है। इससे कुछ को भारी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को लिए यह योग शुभ रहेगा।

Budh Guru Dashank Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में जब दो प्रमुख ग्रह एक खास कोणीय स्थिति में आते हैं, तो उससे विशेष योगों का निर्माण होता है। 25 मई 2026 को बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक बुध तथा ज्ञान, धन और भाग्य के कारक गुरु एक-दूसरे से लगभग 36 डिग्री पर आ गए हैं। इस स्थिति से दशांक योग बना है। ज्योतिष में यह योग मानसिक क्षमता, निर्णय शक्ति, आर्थिक योजनाओं और करियर ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय बुध वृषभ राशि में हैं, जबकि गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद 29 मई को बुध मिथुन राशि में पहुंचेंगे और 2 जून को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों तक कई राशियों को करियर, धन, शिक्षा और बिजनेस में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Budh Guru Dashank Yog 2026  बुध और गुरु का दशांक योग किनके लिए अच्छा रहेगा

बुध और गुरु का दशांक योग किनके लिए अच्छा रहेगा

क्या होता है दशांक योग

जब दो ग्रह लगभग 36 डिग्री की दूरी पर होते हैं, तब दशांक योग बनता है। बुध और गुरु के बीच बना यह योग बुद्धिमत्ता और अनुभव का संतुलन पैदा करता है। इसका असर खासतौर पर उन लोगों पर ज्यादा दिखाई देता है जो शिक्षा, मीडिया, लेखन, व्यापार, बैंकिंग, मैनेजमेंट, आईटी और कम्युनिकेशन से जुड़े हैं। यह योग व्यक्ति को सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता देता है। कई लोगों को नए अवसर, रुका हुआ धन, नई डील या करियर में ग्रोथ मिल सकती है।

End of Feed