अध्यात्म

Budh Gochar 2025: नये साल में बुध करेंगे गोचर, इन राशि वालों की मिलेगा धमाकेदार लाभ

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी कारक माना जाता है। साल 2025 में बुध ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। बुध गोचर से चार राशियों को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को होगा फायदा।

Image

Budh Gochar 2025

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। ग्रह गोचर के हिसाब से नया साल बहुत ही खास रहने वाला है। इस साल में बहुत सारे ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। नये साल की शुरुआत में ही बुध ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। 4 जनवरी 2025 को बुध ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के राशि बदलने से लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। बुध गोचर का सारी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ राशि के लाभदायक और कुछ राशि वालों के लिए ये गोचर हानिकारक होने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बुध के गोचर से किन राशि वालों को धमाकेदार का लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

बुध गोचर से मेष राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। इस समय में आपको धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का तरक्की मिल सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। नए साल में आमदनी में जमकर वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। आय में वृद्धि के योग हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक के लिए बुध गोचर लाभदायक रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगा। परिवार के साथ से कोई नया काम कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। धन की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। वाणी में मधुरता रखें। धन का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक के लिए ये समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। कारोबार में धन की स्थिति मजबूत होगी। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। लाभ के कई अन्य अवसर मिलेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि

बुध धनु राशि में ही प्रवेश करेंगे। बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से धनु राशि के जातक को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। कार्यस्थल पर तरक्की मिलेगी। मित्रों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article