Budh Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत प्रभावी माना जाता है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, बुध 27 नवंबर, 2023 को सुबह 5:41 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा और 28 दिसंबर, 2023 तक धनु राशि में रहेगा। इसके बाद यह वृश्चिक राशि में वापस आ जाएगा। आइए जानते हैं बुध गोचर से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
इस राशि पर पड़ेगा असर
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध दूसरे और पांचवें घर का स्वामी है। बुध का गोचर आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। बुध की यह स्थिति आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को कई तरह के संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
बुध का धनु राशि में गोचर कर्क राशि के लिए नकारात्मक परिणाम देता है। इस दौरान आपको हर तरह के बुरे व्यसन से बचना चाहिए। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
सिंह राशि
बुध का धनु राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक नुकसान लेकर आया है। आपको अपने करियर में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
