अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 2023: कार्तिक पू्र्णिमा के दिन इन राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 2023: मेष राशि के जातकों को आज के दिन लव लाइफ में सफलता मिलेगाी। मिथुन राशि के जातक नये बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आइए यहां जानते हैं सभी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2023: मेष राशि के जातकों को आज के दिन लव लाइफ में सफलता मिलेगाी। मिथुन राशि के जातक नये बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। कन्या राशि के जातक को जॉब को लेकर खुश रहेंगे वहीं कार्तिक पू्र्णिमा के दिन तुला राशि के स्टूडेंटस के करियर में प्रगति मिल सकती है। मकर राशि के जातक व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। मीन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। यहां पढ़ें सभी राशियों का राशिफल।

मेष

जॉब में परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --01 व 09

वृष

जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। यह यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व मङ्गल प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जांब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -- श्री सूक्त पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --04 व 06

मिथुन

आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक -04 व 06

कर्क

बिजनेस की स्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। वर्क प्रोग्रेस की पोजिशन स्लो है। मानसिक सामंजस्य बनाये रखें। भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व चावल का दान फलदायी है।

शुभ रंग --सफेद व लाल ।

शुभ अंक -02 व 04।

सिंह

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय -सूर्योपासना करें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

जॉब में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। छात्रों को स्टडी में एकाग्रता लानी होगी। दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत विस्थापित करें ।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा।

आज का उपाय --- भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा अन्न दान करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक --04 व 08

तुला

स्टूडेंटस के करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।ज्ञान संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। अध्ययन को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --अरण्यकाण्ड का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक -06 व 07

वृश्चिक

कई दिनों से रुके धन का आगमन होगा। मन को एकाग्र करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक -06 व 07

धनु

जॉब चेंज का विचार आएगा ।बिजनेस से प्रसन्नता होगी। जॉब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ को लेकर मानसिक तनाव में रह सकते हैं।

आज का उपाय --पीपल के नीचे दीपक जलाएं। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

मकर

व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा होगी।लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --प्रत्येक कार्यों में शीघ्र सफलता हेतु श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक --04 व 06

कुम्भ

जॉब में तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं।। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनाव में रह सकते हैं।

आज का उपाय --मूंग का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ अंक -04 व 05

मीन

जॉब में आकस्मिक किसी निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । छात्र अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें । मृदुल वाणी आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। बिजनेस भी लगभग ठीक चलेगा।

आज का उपाय --श्री कृष्ण उपासना करें।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article