Budh Ast 2024: अप्रैल के महीने में बुध होंगे अस्त, इन राशि वालों को हो सकती है मुसीबत

Budh Ast 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अप्रैल के महीने में अस्त होने जा रहे हैं। बुध के अस्त होना का असर सारी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं बुध अस्त होने से किन राशि वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

Budh Ast 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और विवेक का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में बुद्ध ग्रह मजबूत होता है। वो अपने करियर में बहुत तरक्की करते हैं। बुध ग्रह 4 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। अभी बुध ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध ग्रह के अस्त होने का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ेगा। बुध के अस्त होने से कुछ राशि के जातक को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध अस्त से किन राशि के जातक को नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Budh Ast 2024

इन राशि वालों को हो सकता है नुकसान

वृषभ राशि

बुध ग्रह के मेष राशि में अस्त होने से वृषभ राशि के जातक को नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही सेहत को लेकर भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में भी आपका लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं आपको परिवार में भी कलह का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

बुध अस्त मिथुन राशि के जातक के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। इस समय में आपको करियर को लेकर मुश्किल हो सकती है। वहीं इस समय आपके मन में बहुत से नकारात्मक विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ही इस समय मन मुटाव बना रहेगा।

End of Feed