Budh Ast 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और विवेक का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में बुद्ध ग्रह मजबूत होता है। वो अपने करियर में बहुत तरक्की करते हैं। बुध ग्रह 4 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। अभी बुध ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध ग्रह के अस्त होने का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ेगा। बुध के अस्त होने से कुछ राशि के जातक को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध अस्त से किन राशि के जातक को नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
इन राशि वालों को हो सकता है नुकसान
वृषभ राशि
बुध ग्रह के मेष राशि में अस्त होने से वृषभ राशि के जातक को नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही सेहत को लेकर भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में भी आपका लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं आपको परिवार में भी कलह का सामना करना पड़ सकता है।मिथुन राशि
बुध अस्त मिथुन राशि के जातक के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। इस समय में आपको करियर को लेकर मुश्किल हो सकती है। वहीं इस समय आपके मन में बहुत से नकारात्मक विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ही इस समय मन मुटाव बना रहेगा।
कर्क राशि
बुध अस्त से कर्क राशि को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। वहीं आप इस दौरान मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। नौकरी में भी आपका विवाद किसी से हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध अस्त सही नहीं होगा। इस समय आपको नौकरी में भी समस्या आ सकती है। इसके साथ ही सेहत को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। इस दौरान आप खुद को काम के बोझ तले दबा महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
बुध अस्त वृश्चिक राशि के लिए शुभ परिणाम लेकर नहीं आएंगे। इस समय में आपको मनासिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही मित्रों से भी आप कटा-कटा महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला खतरनाक हो सकता है। इस समय में नौकरी में बदलाव ना करें। परिवार से भी अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें और खुद के क्रोध को शांत रखें।
