अध्यात्म

7 March 2024 Horoscope: 7 मार्च से बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, धन-धान्य का लग जाएगा अंबार

Budh And Shukra Gochar In March 2024 Effects On Rashi: जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो उसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 7 मार्च को दो ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लकी साबित होगा।

Image

Budh And Shukra Gochar In March 2024 Effects On Rashi

Budh And Shukra Gochar In March 2024 Effects On Rashi: ज्योतिष अनुसार एक ही दिन में दो ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के लिए अति शुभ साबित होगा। 7 मार्च को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा। तो सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर शुरू कर देंगे। एक ही दिन में इन दोनों ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से फलदाई साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

ग्रहों के गोचर से वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता प्राप्त होगी। विशेष रूप से मीडिया या फिर फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा। आपको इस दौरान प्रमोशन मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके काम की हर जगह सराहना होगी। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। बिजनेस में भी सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी ये गोचर लकी साबित होगा। अगर आप विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस गोचर के प्रभाव से आपका ये सपना भी पूरा हो सकता है। करियर के लिहाज से भी समय अनुकूल है। आपको अपने सहकर्मियों, बॉस और वरिष्ठों का भी भरपूर साथ मिलेगा। करियर में उन्नति मिलेगी। यह गोचर अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ के संकेत दे रहा है।

वृश्चिक राशि

यह गोचर पेशेवर जीवन में विशेष रूप से लाभ देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन संचित करने में भी आप कामयाब रहेंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को नौकरी में अचानक से मनचाही सफलता मिल सकती है। इस राशि के जो जातक नेटवर्किंग, कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता बनेगी। इस दौरान आप अपने जीवन में खुशियों की अनुभूति कर पाएंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article