पितृ दोष से मुक्ति पाने का सुनहरा अवसर है बुद्ध पूर्णिमा, करें ये खास उपाय

Buddha Purnima Upay 2025: शास्त्रों अनुसार बुद्ध पूर्णिमा अत्यंत पुण्यदायिनी मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, तप, जप से जुड़े कार्य कई गुना फलदायी होते हैं। बुद्ध पूर्णिमा का दिन पितृ दोष और ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए भी खास माना गया है।

Buddha Purnima Upay 2025: कहते हैं पितृ दोष और ग्रह दोष से पीड़ित व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दोष से जुड़ उपाय करना बेहद जरूरी हो जाता है। ज्योतिष अनुसार बुद्ध पूर्णिमा का दिन इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से पितर प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं।

पितृ दोष से मुक्ति का उपाय

ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से देवताओं के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं और साथ ही पेड़ की जड़ में चने की दाल व दही अर्पित करें। इस दौरान पितरों के नाम का ध्यान करें और उनसे क्षमा याचना करें। इस उपाय से पितृ दोष या ग्रह दोष से छुटकारा मिल जाएगा।

End of Feed