Seven Chiranjeevi: सात चिरंजीवियों में है रावण का ये भाई भी शामिल, पढ़ें क्यों मिला था ये वरदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 10:08 PM IST

Seven Chiranjeevi: धरती पर सात चिरंजिवियों में शामिल हैं रावण के छोटे भाई। भगवान श्रीराम ने दिया था उन्हें वरदान। हनुमान जी तरह ही भक्त थे श्रीराम के। भक्तमाल की कथा के अनुसार अमर भक्त हैं विभीषण। यहां पढ़ें विभीषण को मिले चिरंजिवी रहने के वरदान की कहानी और इस दौरान की खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • दशानन रावण के भाई हैं विभीषण
  • हनुमान जी की तरह हैं वे चिरंजीवी
  • भगवान श्री राम ने दिया था वरदान

Seven Chiranjeevi: दशानन रावण का नाम आते ही उनके पूरे वंश के बारे में यही विचार मन में कौंधता है कि एक दुष्ट वंश लेकिन जैसे कीचड़ में कमल खिलता है वैसे ही दुराचारी समाज में भी सदाचारी व्यक्तित्व भी निखर सकता है। जैसे रावण के भाई विभीषण।

Seven Chiranjeevi: सात चिरंजीवियों में है रावण का ये भाई भी शामिल, पढ़ें क्यों मिला था ये वरदान

प्रारब्धाें के कारण भले ही विभीषण को राक्षस कुल में जन्म लेना पड़ा था लेकिन वैष्णव भक्त ही बने। उन्होंने निष्काम भक्ति कर भगवान की शरण प्राप्त की थी। प्रातः स्मरणीय सात चिरंजीवियों में भक्त विभीषण भी हैं और वे अभी तक वर्तमान में भी जीवित हैं। आइये जानते हैं आखिर क्यों मिला था उन्हें चिरंजीवी होने का वरदान।

End of Feed