Braj Holi 2024 Dates: ब्रज में शुरू हुआ रंगों का उत्सव, जानिए कब से कब तक चलेगा ये त्योहार

Braj Holi 2024 Dates: वृन्दावन, मथुरा और बरसाना में विभिन्न प्रकार की होली खेली जाती है। इस त्योहार में बहुत से लोग हिस्सा लेते हैं और बड़े उत्साह के साथ होली मनाते हैं। ब्रज में होली का उत्सव शुरू हो गाया है। ऐसे में आइए जानते हैं यहां कब- कब कौन सी होली खेली जाएगी।

Braj Holi 2024 Date: होली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन मथुरा वृंदावन की होली की बात ही निराली होती है। यहां पर यह त्योहार पूरे 40 दिनों तक मनाया जाता है। कृष्ण की नगरी में लोग होली खेलने दूर- दूर से आते हैं। यहां पर आकर लोग लट्टमार होली से लेकर फूलों वाली होली का आनंद लेते हैं। कृष्ण की नगरी में होली की रौनक एक महीने पहल से ही शुरू हो जाती है। ब्रज में होली की शुरुआत हो चुकी है। बसंत पंचमी के दिन से ही वृंदावन में होली का आरंभ हो जाता है। इस दौरान मथुरा, वृंदावन और बरसाना में अलग- अलग तरह की होली खेली जाती है। आइए जानते हैं किस दिन कौन सी होली खेली जाएगी।

Braj Holi 2024 Dates

Braj Holi 2024 Dates (ब्रज में होली की तिथियां 2024)

7 मार्च 2024- इस दिन नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होता है और बरसाना में लड्डू होली खेली जाती है।

End of Feed