बीके शिवानी: रट लें ये छोटी सी लाइन, दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा

BK Shivani: बीके शिवानी कहती हैं कि अगर व्यक्ति बुरे से बुरे समय में बस ये एक लाइन बोल दें तो उसका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा। ये छोटी सी लाइन मंत्र की तरह काम करती है।

BK Shivani: बीके शिवानी एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता, प्रेरक वक्ता (motivational speaker) और ब्रह्माकुमारी संगठन की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका हैं। वे आध्यात्मिक जागरूकता, मन की शांति और सकारात्मक जीवन शैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि कैसे आप एक छोटी सी बात बोलकर अपने जीवन की सभी समस्याओं का अंत कर सकते हैं।

बीके शिवानी ने बताया अचूक मंत्र

बीके शिवानी ने बताया है कि परमात्मा कहते हैं कि हर परिस्थिति में कहो कि ये परिस्थिति मेरे कल्याण के लिए आई है। जैसे बच्चो को सिखाया जाता है कि कोई गिफ्ट दे तो क्या बोलना है शुक्रिया। ये नहीं कि आधे घंटे खेलने के बाद शुक्रिया बोलना है। ऐसी ही जब कोई परिस्थिति आती है तो मनुष्य को कई दिनों तक परेशान रहने की बजाय तुरंत ये सोचना चाहिए कि जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। इससे आपको तुरंत ही शांति मिल जाएगी।

End of Feed