बिहार के 10 प्रसिद्ध मंदिर कौन से हैं, जानें क्या है इनका महत्व और मान्यता

Bihar ke Popular Mandir: बिहार सिर्फ इतिहास और शिक्षा की धरती नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता का भी केंद्र रहा है। यहाa भगवान बुद्ध से लेकर देवी-देवताओं की अनगिनत कथाएं जुड़ी हैं। आइए जानते हैं बिहार के 10 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Bihar ke Popular Mandir: बिहार की पावन धरा अपने में आध्यात्मिकता और ज्ञान का अपार भंडार समेटे है। यहां धर्म और संस्कृति का एक सुंदर संगम देखने में को मिलता है जिसमें अपार श्रद्धा भी है और साथ मोक्ष पाने की राह भी। बिहार में हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन के प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। चाहे आप शक्ति उपासक हों या बुद्ध के अनुयायी, हर श्रद्धालु को बिहार में शांति और आध्यात्मिक अनुभव अवश्य मिलता है। यहां हम आपको बिहार के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बता रहे हैं।

Bihar ke prasidh mandir

बिहार के प्रसिद्ध मंदिर कौन से हैं (Pic: iStock, Wiki)

बिहार के प्रसिद्ध मंदिर कौन से हैं

महाबोधि मंदिर, बोधगया (जिला गया)

यही वह पवित्र स्थान है जहां भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। गया जी का पावन धरती के पास स्थित यह जगह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और इसकी ऊंचाई लगभग 170 फीट है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह स्थान सबसे पवित्र तीर्थ है।

End of Feed